{"_id":"5d7118618ebc3e93a04e748f","slug":"top-seed-prajnesh-gunneswaran-makes-it-into-quarterfinal-of-xinan-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश जिनान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, एक घंटे 34 मिनट के मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश जिनान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, एक घंटे 34 मिनट के मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया
Thu, 05 Sep 2019 07:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर जिनान ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे के टुंग लिन वू को 6-4,7-6 से पराजित किया। अब अगले दौर में प्रजनेश का सामना जापान के गो सोइदा से होगा।
विज्ञापन
वहीं दिविज शरण और मैथ्यू इबडन ने पेद्जा कर्स्टन और अकीरा संटिलान को 6-1, 6-4 से और साकेत मायनेनी और जीवन नेदुनचेझियान ने हिरोकी मोरिया और गोंकालो ओलिवेरा की जोड़ी को 7-5, 6-2 से पराजित किया। अब यह दोनों जोड़ियों क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
इटली के जिनोओ में एओन ओपन चैलेंजर में भारत का अभियान एकल और युगल स्पर्धा में पहले दौर में ही समाप्त हो गया। सुमित नागल को गियूलियो जेपिएरी से 1-6, 5-7 से और पूरव राजा और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार को युगल में हार मिली। फ्रांस में कासिस ओपन में रामकुमार रामनाथन एकल में हार गए हालांकि युगल में जोड़ीदार इवजेनी कार्लोवस्की के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन