फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   top controversies of Serena Williams in US Open

यूएस ओपन में अंपायर्स से पहले भी उलझ चुकी हैं सेरेना, पुराना रहा है विवादों से नाता

Mon, 10 Sep 2018 05:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
top controversies of Serena Williams in US Open

छह बार की यूएस ओपन चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने फ्लशिंग मिडोज में फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से हारने के बाद चेयर अंपायर पर नाराजगी व्यक्त की लेकिन यह वाकया पहली बार नहीं हुआ, वह पहले भी इसी तरह के विवादों में फंस चुकी हैं।

विज्ञापन

2009 यूएस ओपन

वर्ष 2009 में किम क्लाइस्टर्स के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी सेरेना ने चेयर अंपायर के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विम्बलडन जीतने के बाद सेरेना फ्लशिंग मिडोज में लगातार दूसरे खिताब की कोशिश में जुटी थीं। 

क्लाइस्टर्स ने पहले बच्चे के जन्म के बाद करीब तीन साल के बाद कुछ हफ्ते पहले ही टेनिस में वापसी की और वह यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, जिसमें उन्हें सेरेना से भिड़ना था। 

क्लाइस्टर्स की कोई रैंकिंग नहीं थी और गैर वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने सेरेना के खिलाफ पहला सेट जीत लिया। इसमें सेरेना को निराशा में रैकेट जमीन पर मारने के लिये चेतावनी भी मिली। 

सेरेना दूसरे सेट में 5-6 पर टाईब्रेकर में सर्विस कर रही थीं, तब उन्हें दूसरी सर्विस पर पैर के लाइन से आगे चले जाने के उल्लघंन पर चेताया गया जिससे क्लाइस्टर्स को डबल मैच प्वाइंट मिला। 

सेरेना ने थोड़ी बहस भी की, फिर वह सर्विस लाइन पर गईं और लाइनवुमैन के खिलाफ अपशब्द कहे जिसमें यह धमकी भी शामिल थी कि 'इस गेंद को तुम्हारे मुंह में घुसा दूंगी।'

इसके बाद चेयर अंपायर ने उन पर एक अंक का जुर्माना लगाया जिससे क्लाइस्टर्स ने मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 यूएस ओपन

वर्ष 2011 यूएस ओपन फाइनल में सांमथा स्टोसुर के खिलाफ मुकाबले में चेयर अंपायर इवा असदेराकी ने सेरेना को चेतावनी दी क्योंकि वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को बॉल तक पहुंचने से पहले ‘कम ऑन’ कहकर बाधा डाल रही थीं।

सेरेना को लगा कि 2009 में क्लाइस्टर्स के खिलाफ असदेराकी ही चेयर अंपायर थीं और गुस्से में इस अमेरिकी खिलाड़ी ने चेंजओवर के दौरान उनके खिलाफ अपशब्द कहना शुरू कर दिया। 

उन्होंने कहा, ‘अगर तुम मुझे कभी हॉल में चलते हुए देखो तो मेरी ओर मत देखना।‘

उन्होंने कहा, ‘तुम आपे में नहीं हो। पूरी तरह से आपे से बाहर हो। तुम नफरत करती हो, तुम अंदर से अच्छी नहीं हो। कौन इस तरह की चीज करता है? और मैं कभी शिकायत नहीं करती। कितनी ‘लूजर’ हो तुम। तुम आचार संहिता का उल्लघंन कह रही हो क्योंकि मैंने खुद को व्यक्त किया?‘

शनिवार को हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में बीस साल की ओसाका ने खिताबी मुकाबले में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। इस दौरान सेरेना को दूसरे सेट में अंपायर कार्लोस रामोस ने बाक्स से कोचिंग लेने के कारण चेतावनी दी।

सेरेना को तीन चेतावनी दी गयी जिसके बाद उन्होंने गुस्से में अपशब्द कहे और चेयर अंपायर को चोर तक कह डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed