{"_id":"e9baeeda-8343-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"tomas-berdych-beat-roger-federer-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दिच ने तोड़ी फेडरर की चुनौती","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बर्दिच ने तोड़ी फेडरर की चुनौती
दुबई/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक गणराज्य के थॉमस बर्दिच ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को दुबई ओपन के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में हराकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन
दुनिया के छठवें नंबर के खिलाड़ी बर्दिच ने दूसरे सेट में मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने इस सेट में तीन प्वाइंट बचाने के साथ ही फेडरर को 3-6, 7-6, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फेडरर को इससे पहले विंबलडन और यूएस ओपन में भी बर्दिच के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में बर्दिच की भिड़ंत दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगी। जोकोविच ने एक अन्य सेमीफाइनल में यूएस ओपन चैंपियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था जो उनके कैरियर का 55वां फाइनल होगा।
विज्ञापन
नदाल मैक्सिको ओपन के फाइनल में
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल मैक्सिकन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरी सीड नदाल ने सेमीफाइनल में हमवतन निकोलस अलमार्गो को लगातार सेटों में 7-5, 6-4 से हराया। फाइनल में नदाल का मुकाबला हमवतन और टॉप सीड डेविड फेरर से होगा। घुटने की चोट के बाद वापसी करने वाले नदाल का चार सप्ताह में यह तीसरा टूर्नामेंट है।