फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: Sumit Nagal excellent form continues,reaches quarter-finals of Perugia Challenger

Tennis : सुमित नागल की शानदार फॉर्म बरकरार, पेरुजिया चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Wed, 12 Jun 2024 09:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

नागल के सामने अंतिम आठ में पोलैंड के मैक्स कास्निकोवस्की और क्रोएशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त बोर्ना कोरिच के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Tennis: Sumit Nagal excellent form continues,reaches quarter-finals of Perugia Challenger
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पेरुजिया चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त भारतीय ने बुधवार को यहां गैर वरीय स्थानीय खिलाड़ी एलेसेंड्रो जियानेसी को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले शानदार वापसी करते हुए 0-6, 7-5, 7-6 से हराया। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले शुरुआती दौर में बोस्निया और हर्जेगोविना के गैर वरीय नर्मन फैटिक पर सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से जीत हासिल की थी। उन्होंने पिछले सप्ताह जर्मनी में हेइलब्रॉन चैलेंजर जीतकर पेरिस ओलंपिक में सिंगल्स वर्ग का टिकट पक्का किया था। नागल के सामने अंतिम आठ में पोलैंड के मैक्स कास्निकोवस्की और क्रोएशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त बोर्ना कोरिच के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed