फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: Sumit Nagal brilliant performance reaches semi-finals of ATP 100 Challengers

Tennis: सुमित नागल का शानदार प्रदर्शन, एटीपी 100 चैलेंजर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 07 Jun 2024 10:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 10:09 PM IST
सार

नागल पेरिस ओलंपिक में सिंगल्स स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपनी रैंकिंग को बेहतर करने की कोशिश कर रहे है। ओलंपिक में पुरुषों का ड्रा 64 खिलाड़ियों का होगा।

विज्ञापन
Tennis: Sumit Nagal brilliant performance reaches semi-finals of ATP 100 Challengers
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के शीर्ष रैंकिंग के सिंगल्स खिलाड़ी सुमित नागल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटीपी 100 चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नागल ने विश्व रैंकिंग में 95वें स्थान पर काबिज नागल ने रूस के इवान गखोव को सीधे सेटों में शिकस्त दी। नागल ने रूसी खिलाड़ी को 82 मिनट तक चले मुकाबले में  6-1, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

नागल ने मैच के बाद कहा, मैं पिछले साल के आखिरी महीनों से अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहा हूं। इससे पहले मैं कूल्हे की सर्जरी के कारण लगभग डेढ़ साल तक खेल से दूर था। साल 2022 के आखिर से मैं बिना परेशानी या दर्द के खेल रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल पेरिस ओलंपिक में सिंगल्स स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपनी रैंकिंग को बेहतर करने की कोशिश कर रहे है। ओलंपिक में पुरुषों का ड्रा 64 खिलाड़ियों का होगा। नागल ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में कारेन खाचानोव के हाथों मिली से उबरते हुए 120,000 यूरो ( लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये) पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में अब तब शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गखोव के खिलाफ पहले सेट में दमदार प्रदर्शन किया। रूस के खिलाड़ी ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए नागल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अहम मौकों पर धैर्य और अनुभव का अच्छा इस्तेमाल कर दबाव को हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed