जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव सुपरमॉडल ब्रेंडा पैटेआ को डेट कर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में हैं। जर्मनी की ही इस सुपर मॉडल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्वेरेव के साथ मैक्सिको में गुजारी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर की।
इस सुपरमॉडल को डेट कर रहे टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव, बोल्ड PHOTOS से भरा है अकाउंट
22 वर्षीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव और 26 साल की ब्रेंडा पैटेआ एक तस्वीर में मशहूर फिल्म टाइटेनिक का चिर परिचित पोज दे रहे हैं।
From the first sunrise to the last sunset!🧡
A post shared by Brenda (@brendapatea) on
स्विस अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंडा पेरिस मास्टर्स और एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के दौरान भी ज्वेरेव के साथ मौजूद थीं।
अप्रैल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रूसी टेनिस खिलाड़ी ओल्या शारापोवा से अलग होकर जर्मन सुपरमॉडल के साथ प्यार की कहानी आगे बढ़ाई।
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि एलेक्जेंडर ज्वेरेव एटीपी रैंकिंग के टॉप टेन में शामिल होने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 2018 और 19 के फ्रैंच ओपन फाइनल में पहुंचने वाले ज्वेरेव रोजर फेडरर को अपना आदर्श मानते हैं।