फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Teams for Billie Jean King Cup finals decided, Ukraine and Spain qualify

Billie Jean King Cup Tennis: बिली जीन किंग कप के फाइनल्स की टीमें तय, यूक्रेन और स्पेन ने किया क्वालिफाई

Sun, 13 Apr 2025 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रेडोम (पोलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रेडोम (पोलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

यूक्रेन ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से पराजित किया और इस तरह से ग्रुप ई में शीर्ष पर रहते हुए सितंबर में चीन के शेन्जेन में होने वाले फाइनल्स में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Teams for Billie Jean King Cup finals decided, Ukraine and Spain qualify
टेनिस कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

एलिना स्वितोलिना ने स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन को 6-4, 6-2 से हराया जिससे यूक्रेन पहली बार बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल्स में जगह बनाने में सफल रहा। यूक्रेन ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से पराजित किया और इस तरह से ग्रुप ई में शीर्ष पर रहते हुए सितंबर में चीन के शेन्जेन में होने वाले फाइनल्स में प्रवेश किया।
विज्ञापन


स्पेन ने भी फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। जेसिका बौज़स मनेरियो ने चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा को 6-4, 6-2 से हराकर स्पेन को 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। बर्नार्डा पेरा ने डेनमार्क की जोहान स्वेनडसेन को हराकर अमेरिका को ग्रुप सी में 2-0 की बढ़त दिला दी। अमेरिका का अगला मुकाबला मेजबान देश स्लोवाकिया से होगा, जिसमें विजेता रहने वाली टीम फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन


जापान की मोयुका उचिजिमा ने ग्रुप ए में रोमानिया की एंका टोडोनी को 3-6, 7-6 (3), 6-2 से हराने से पहले दो मैच प्वाइंट बचाए। जापान का अगला मुकाबला कनाडा से होगा जिससे फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed