फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sumit Nagal wins final of final of Buenos aires atp challenger

सुमित नागल ने जीता ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टूनार्मेंट, रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Mon, 30 Sep 2019 02:46 PM IST
अंशुल तलमले खेल डेस्क, अमर उजाला,
खेल डेस्क, अमर उजाला, Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Sep 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Sumit Nagal wins final of final of Buenos aires atp challenger
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के उभरते स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूनार्मेंट जीतकर रातोंरात सनसनी मचा दी। अर्जेंटीना में चल रही इस प्रतियोगिता में रविवार देर रात अर्जेंटीना के एफ बैगनिस कपो हराते हुए नागल ने यह कमाल किया। आठवीं वरीयता प्राप्त विरोधी को 6-4, 6-2 से हराते हुए सुमित करियर की सर्वश्रेष्ठ 135वीं एटीपी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


 


सुमित ने चौथी सीड ब्राजील के थियागो मोंटियो को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। US ओपन 2019 के पहले दौर में महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को कड़ी टक्कर देने वाले सुमित के छोटे से करियर की यह दूसरी बड़ी सफलता है, इससे पहले 2017 में उन्होंने बेंगलुरु चैलेंजर्स इवेंट भी अपने नाम किया था।

21 साल बाद दोहराया था यूएस ओपन में इतिहास

सुमित नागल 2015 में जूनियर ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली छठे भारतीय बने थे, उन्होंने वियतना के नाम हाओंग लि के साथ मिलकर विंबलडन में लड़कों के वर्ग का युगल खिताब जीता था। इसके इस साल सुमित इस साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन 2019 के के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाले प्रजनेश के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने, 1998 के बाद पहली बार ग्रैंडस्लैम में भारत के दो खिलाड़ियों ने भाग लिया, इससे पहले महेश भूपति और लिएंडर पेस विंबलडन में खेले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed