{"_id":"5e3855ba8ebc3e4b44504df7","slug":"sumit-nagal-bows-out-of-maharashtra-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित नागल टाटा महाराष्ट्र ओपन से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सुमित नागल टाटा महाराष्ट्र ओपन से बाहर
Mon, 03 Feb 2020 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सुमित नागल कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद सोमवार को तीसरे टाटा ओपन महाराष्ट्र के पुरुष एकल के पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी के खिलाफ शिकस्त के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नागल को दुनिया के 12वें नंबर के पूर्व खिलाड़ी के खिलाफ 6-2, 6-7, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वापसी कर रहे जर्मनी के सेड्रिक मार्सेल स्टीब ने पिछले साल के उप विजेता इवो कार्लोविच को पहले ही दौर में 6-3 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पांचवें वरीय युइची सुगिता ने भी इटली के थमास फाबियानो के खिलाफ 6-3 6-0 की जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन