{"_id":"4d7de1ae-14f7-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"stosers-enters-in-japan-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ओपन के सेमीफाइनल में स्टोसर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जापान ओपन के सेमीफाइनल में स्टोसर
ओसाका/खेल डेस्क
Updated Sat, 13 Oct 2012 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर ने अमेरिका की जेमी हैंपटन को 6-2, 6-4 से हराकर जापान ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्टोसर के अलावा ताईवान की चांग काई चेन, ब्रिटेन की हीथर वाटसन और जापान की मिसाकी दोई भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहीं। चांग ने उलटफेर करते हुए आठवीं सीड ब्रिटेन की लारा राब्सन को 6-4, 3-6, 7-6 से शिकस्त दी। वाटसन ने फ्रांस की पौलीन परमेंटीयर को 7-5, 6-3 से जबकि मिसाकी ने उलटफेर करते हुए सातवीं सीड दक्षिण अफ्रीका की चेनेल शीपर्स पर 2-6, 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन