फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev ready to play in indonesia

सोमदेव एंड कंपनी इंडोनेशिया से खेलने को तैयार

Sat, 09 Feb 2013 08:59 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Feb 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
somdev ready to play in indonesia

विद्रोही टेनिस खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आईटा) से अप्रैल में इंडोनेशिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप टाई खेलने के लिए हामी भर दी है। लेकिन सोमदेव देववर्मन की ओर से आईटा को भेजे गए पत्र में यह भी साफ कर दिया गया है कि यह उपलब्धता सिर्फ एक टाई के लिए है। कुछ मांगें अभी भी पूरी होनी हैं। अंतिम निर्णय इसके बाद लिया जाएगा। यही नहीं खिलाड़ियों ने आईटा की ओर से गठित कमेटी के समक्ष पेश होने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


सोमदेव का कहना है कि कमेटी में आईटा की बात करने वाले कुछ सदस्य शामिल हैं। हालांकि आईटा ने भी कहा है कि अगर खिलाड़ी कमेटी के समक्ष पेश नहीं होना चाहते हैं तो वह खुद उनसे बात करने को तैयार हैं। आईटा की सीईओ हिरनमॉय चटर्जी की ओर से खिलाड़ियों से इंडोनेशिया टाई के लिए उनकी उपलब्धता पूछी गई थी। साथ ही बिजनेस क्लास हवाई यात्रा, डेविस कप की बढ़ी प्राइज मनी की बातें भी मानीं गईं।
विज्ञापन


लिखित में पत्र मिलने के बाद सोमदेव ने शनिवार को आईटा को पत्र लिखकर अपनी उपलब्धता जाहिर कर दी। सोमदेव ने यह भी पूछा है कि एसपी मिश्रा के स्थान पर अगले टाई के लिए किसे कप्तान बना रहे हैं। इस बारे में अगर उनसे राय ले ली जाएगी तो अच्छा रहा है। हालांकि हिरनमॉय का कहना है कि अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया गया है कि मिश्रा कप्तान रहेंगे या नहीं। इस बारे में खिलाड़ियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ सोमदेव, रोहन बोपन्ना व महेश भूपति कमेटी के समक्ष नहीं हाजिर होना चाहते हैं। कमेटी बाकी खिलाड़ियों से बात कर लेगी। इन तीनों से आईटा बात करने को तैयार है। यही नहीं सोमदेव ने टाई के लिए वेन्यू का नाम पूछे जाने पर आईटा का धन्यवाद किया है। उन्होंने बंगलूरू का नाम लिया है। लेकिन यह भी कहा कि कोर्ट काफी तेज है। इसे दोबारा बिछाकर थोड़ा धीमा किया जाने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed