{"_id":"5dff5128-7f48-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"somdev-reached-high-ranking-in-atp-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग: सोमदेव ने लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रैंकिंग: सोमदेव ने लगाई लंबी छलांग
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सोमदेव देववर्मन ताजा एटीपी रैंकिंग में 39 स्थान की लंबी छलांग के साथ 315वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिलाओं की डब्लूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा को एकल और युगल दोनों में ही फायदा हुआ है।
विज्ञापन
पुरुषों में युकी भांबरी छह स्थान की सुधार के साथ 251वें स्थान पर आ गए हैं और वह एकल में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं। सनम सिंह दो स्थान के सुधार के साथ 295वें और एन श्रीराम बालाजी एक स्थान ऊपर चढ़कर 313वें स्थान पर हैं। युगल में लिएंडर पेस आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहन बोपन्ना दो स्थान चढ़कर टॉप टेन में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
महेश भूपति की रैंकिंग एक स्थान गिरी है और वह 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। टीम रैंकिंग में भी भूपति कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियर नेस्टर के साथ तीन स्थान फिसलकर 18वें स्थान पर आ गए हैं। महिलाओं में सानिया मिर्जा एकल में चार स्थान ऊपर चढ़कर 376वें और युगल में दो स्थान के सुधार के साथ 14वें स्थान पर आ गई हैं।
विज्ञापन