{"_id":"8fcc63a6-a2d6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"somdev-out-from-us-mens-clay-court-championships-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस चैंपियनशिप: पहले राउंड में बाहर हुए सोमदेव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस चैंपियनशिप: पहले राउंड में बाहर हुए सोमदेव
हयूस्टन/एजेंसी
Updated Fri, 12 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन यूएस क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप के पहले राउंड में लगातार सेटों में हार कर बाहर हो गए।
विज्ञापन
सोमदेव ने हाल ही में इंडोनेशिया के खिलाफ भारत की 5-0 की डेविस कप जीत में अपने दोनों एकल जीते थे लेकिन यहां पहले ही राउंड में उन्हें स्पेन के रूबेन रैमीरेज हिदाल्गो ने 7-6, 6-0 से पराजित कर दिया।
सोमदेव ने पहले सेट में जबरदस्त संघर्ष किया और इस सेट को टाइब्रेक तक ले गए। लेकिन, दूसरे सेट में तो सोमदेव ने जैसे समर्पण कर दिया और एक भी गेम नहीं जीत सके।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले दिनों सोमदेव की रैंकिंग में भी गिरावट आई थी। वे 208वें नंबर से खिसक कर 210वें नंबर पर पहुंच गए हैं।