फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev off to a winning start in australian open campaign

ऑस्ट्रेलियन ओपनः सोमदेव की जीत से शुरुआत

Mon, 14 Jan 2013 07:30 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Mon, 14 Jan 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
somdev off to a winning start in australian open campaign

भारत के सोमदेव देववर्मन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। सोमदेव ने सिंगल्स के पहले राउंड में अपने से काफी वरीय जर्मनी के ब्जोर्न फाउ को 6-3, 6-2, 6-3 से मात दी। 551 वरीय भारतीय ने 78वें वरीय फाउ को हराने में दो घंटे लिए। अगले राउंड में सोमदेव का मुकाबला इटली के सिमोन बोलेली और पोलिश जर्जी जानोविच से होगा।

विज्ञापन


जोकोविच ने हेनरी को हराया
सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के अनुभवी पाल हेनरी माथियू पर 6-2, 6-4, 7-5 की आसान जीत से ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लगातार तीसरी ट्रॉफी हासिल करने के अभियान की शुरुआत की। टॉप रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच ने मैच में केवल तीन ब्रेक प्वाइंट का सामना किया और सभी ब्रेक प्वाइंट को बचाया।
विज्ञापन


पिछले साल राफेल नदाल पर पांच घंटे 53 मिनट तक चले पांच सेट के मुकाबले की जीत आज भी लोगों के जेहन में याद है। जोकोविच ओपन युग में लगातार तीन ऑस्ट्रेलियाई खिताब जीतने पर निगाहें लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारापोवा, वीनस की विजयी शुरुआत
महिलाओं में मारिया शारापोवा और वीनस विलियम्स ने भी आसानी से पहले राउंड के मैच जीत लिए। दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी शारापोवा ने ओल्गा पुचकोवा को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। पिछले साल शारापोवा यहां फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका से हार गई थीं।


तीसरे राउंड में शारापोवा की भिड़ंत वीनस विलियम्स से हो सकती है, जिन्होंने एक घंटे में कजाखस्तान की गालिना वोस्कोबोएवा को 6-1, 6-0 से हराया। वीनस बीमारी के कारण पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाई थीं और जैसे ही उन्होंने कोर्ट पर कदम रखा, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed