{"_id":"7403c3e85ef1e4e6d8a7051fba50bb52","slug":"somdev-move-in-2nd-round-at-us-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदेव को पहली बाधा पार करने में लगे आठ घंटे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सोमदेव को पहली बाधा पार करने में लगे आठ घंटे
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के एकल दौर में भारत की चुनौती बनी हुई है। हालांकि, इस चुनौती को पार करने में भारतीय खिलाड़ी को आठ घंटे लग गए।
विज्ञापन
भारतीय क्वालीफायर सोमदेव देववर्मन ने बारिश से बाधित इस मुकाबले में अपना संयम बनाए रखा और आठ घंटे के लंबे इंतजार के बाद उन्हें जीत नसीब हुई।
पांच सेट तक चले जोरदार मुकाबले में सोमदेव ने स्लोवाकिया गणराज्य के लुकास लैको को 4-6, 6-1, 6-2, 4-6, 6-4 से हरा दिया। यह मैच तीन घंटे 11 मिनट तक चला।
सोमदेव और लुकास के बीच पहले दौर का तीसरा सेट खेला जा रहा था। इसी बीच बारिश आ गई, जिससे चार घंटे से ज्यादा समय तक खेल बाधित रहा।
न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 28 साल के सोमदेव को अगले मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्हें 20वीं वरीयता प्राप्त इटली के आंद्रेस सेपी के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन