{"_id":"2467baac55e78b3dac5bcd0262597785","slug":"somdev-loses-to-isner-at-washington-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने 'दोस्त' आइजनर से हारकर बाहर हुए सोमदेव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अपने 'दोस्त' आइजनर से हारकर बाहर हुए सोमदेव
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सोमदेव देववर्मन वाशिंगटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में आठवीं सीड अमेरिका के जॉन आइजनर के हाथों 5-7, 5-7 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
इस जीत के बाद जॉन आइजनर ने कहा, ‘आखिरी बार जब हमने खेला था उस समय मैंने कड़ा प्रयास नहीं किया था। लेकिन इस बार भी मैं सोमदेव से मुकाबले को लेकर काफी चिंतित था। मुझे पता था कि हमारे बीच मैच काफी कड़ा होगा।’
विज्ञापन
छह वर्ष पहले एनसीएए डिविजन वन चैंपियनशिप में आइजनर को सोमदेव से 7-6, 4-6, 7-6 से शिकस्त मिली थी।
आइजनर ने कहा, ‘सोमदेव मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वह एनसीएए खिताब जीतने में कामयाब रहे। वह बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। मैं हमेशा उन्हें चिढ़ाता हूं कि मैं ऐसी टीम बनाऊंगा जिससे वह जीतन नहीं सकें लेकिन उन्होंने एनसीएए खिताब जीता।’
विज्ञापन
आठवीं सीड आइजनर लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत एटीपी रैंकिग में शीर्ष 20 खिलाड़ियों में बने हुए हैं जबकि दो वर्ष पहले सोमदेव भी कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62 पर पहुंच चुके हैं।
बोपन्ना-बेगेमन सिटी ओपन क्वार्टर फाइनल में
रोहन बोपन्ना और उनके नए जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमन ने टॉप सीड एलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोरेस को 6-2, 6-7, 10-5 से हराकर सिटी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस सत्र में आठवां जोड़ीदार बदलने वाले बोपन्ना और उनके जोड़ीदार का अब सामना फिलीपींस के ट्रीट हुए और ब्रिटेन के डोमिनिक इंगलोट से होगा।