{"_id":"64636ad8-d1bc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"somdev-great-jumps-in-ranking-enters-in-top-150s","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग में लगाई जबर्दस्त छलांग, डेढ़ सौ के अंदर पहुंचे सोमदेव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रैंकिंग में लगाई जबर्दस्त छलांग, डेढ़ सौ के अंदर पहुंचे सोमदेव
नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Jun 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने का फायदा सोमदेव देववर्मन को रैंकिंग में भी मिला और उन्हें एकल रैंकिंग में जोरदार छलांग लगाई।
विज्ञापन
हालांकि सोमदेव को विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से हार का मुंह देखना पड़ा। बावजूद इसके इस भारतीय खिलाड़ी ने ताजा जारी एटीपी रैंकिंग में 48 पायदानों की जबर्दस्त छलांग लगाई है।
विज्ञापन
देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव को कंधे की चोट के कारण काफी समय तक कोर्ट से बाहर रहना पड़ था जिसके कारण उनकी रैंकिंग पर काफी प्रभाव पड़ था। लेकिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए कई मौकों पर शानदार खेल दिखाया। सोमदेव फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड तक प्रवेश किया।
विज्ञापन
हालांकि पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर से हारने के साथ ही उनका अभियान यहां समाप्त हो गया लेकिन रैंकिंग में जरूर उन्हें इसका फयदा मिला। ताजा जारी एटीनी रैंकिंग में सोमदेव 379 अंकों के साथ 140वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। भारतीय टेनिस खिलाड़ियों में यह उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
इससे पहले जुलाई 2011 में सोमदेव 62वें नंबर पर थे जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।