फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev goes down fighting sania mirza crash out of doubles

भूपति दूसरे दौर में, सोमदेव और सानिया हारे

Wed, 16 Jan 2013 03:02 PM IST
मेलबोर्न/एजेंसी
मेलबोर्न/एजेंसी Updated Wed, 16 Jan 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
somdev goes down fighting sania mirza crash out of doubles

भारत के महेश भूपति ने अपने कनाडाई जोडी़दार डेनियल नेस्टर के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरूष युगल मुकाबले में बुधवार को जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बना ली। वहीं पुरुष एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन और महिला युगल वर्ग में सानिया मिर्जा को हार का सामना करना पडा़।

विज्ञापन


भूपति और नेस्टर की पांचवीं सीड जोडी़ ने गैर वरीयता प्राप्त स्पेन के पोबलो एंदुजर और गुइलिर्मो गार्सिया लोपेज की जोडी़ को लगातार सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर जोरदार शुरूआत की। लेकिन सोमदेव को 24वीं सीड पोलैंड के जर्जी जैनोविज के खिलाफ पांच सेटों तक चले संघर्ष में दूसरे दौर में हार का सामना करना पडा़। दूसरी ओर महिला युगल में भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्ज की 10वीं सीड जोडी़ उलटफेर का शिकार हो गई।
विज्ञापन


भूपति और नेस्टर की जोडी़ ने स्पेन की जोडी़ को मात्र एक घंटा पांच मिनट में शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बना ली।  अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका के ब्रायन बेकर और रूस के रावे क्लासेन की जोडी़ तथा रोमानिया के विक्टर हानेस्कु और स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान की जोडी़ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विश्व में 551वें नंबर के खिलाडी़ सोमदेव ने अपने से विश्व में 26वें नंबर के खिलाडी़ जर्जी के खिलाफ चार घंटे तक संघर्ष किया, लेकिन वह पांच सेटों तक चले मुकाबले में 7-6, 6-3, 1-6, 0-6, 5-7 से हार गए।

पहले दौर में विश्व के 78वें नंबर के खिलाडी़ जर्मनी के ब्योर्न फाऊ को हराकर उलटफेर करने वाले सोमदेव ने जब पहले दो सेट अपने नाम कर लिए तो लगा कि वह दूसरे दौर में एक और बडा़ उलटफेर कर देंगे। लेकिन जर्जी ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए लगातार तीन सेट अपने नाम करके मैच जीत लिया।

सोमदेव ने पहले सेट में 79 मिनट तक कडा़ संघर्ष करते हुए टाई ब्रेक को 12-10 से जीतने के साथ ही सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरा सेट बहुत आसानी ने 37 मिनट में जीत लिया, लेकिन इसके बाद पोलैंड के खिलाडी़ ने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए धमाकेदार वापसी की और तीसरा सेट 6-1, चौथा सेट 0-6 और पांचवां सेट 5-7 से अपने नाम करके जीत दर्ज कर ली।


इस बीच महिला युगल मुकाबलों में भी ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने वाली सानिया और सेंड्स की जोडी़ को स्पेन की सिल्विया सोलर एस्पीनोसा और कार्ला सुयारेज नावारो के हाथों एक घंटे 31 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7, 3-6 से सीधे सेटों में हार का सामना करना पडा़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed