{"_id":"2aa6be52402f44d928da288640926c9a","slug":"somdev-gets-direct-entry-in-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदेव को मिल गया मौका, चेन्नई में दिखाएंगे जलवा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सोमदेव को मिल गया मौका, चेन्नई में दिखाएंगे जलवा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के नंबर वन एकल टेनिस खिलाड़ी और पूर्व उपविजेता सोमदेव देववर्मन को 30 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण एशिया के एकमात्र एटीपी टूर्नामेंट चेन्नई ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई है।
विज्ञापन
आयोजकों के मुताबिक सोमदेव मामूली अंतर से मुख्य ड्रॉ में जगह पाने से चूक गए थे लेकिन एस्तोनिया के जरगन जोप के पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद 28 साल के सोमदेव को सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई है।
विज्ञापन
दुनिया के 90वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव साल 2009 में इस टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें क्रोएशिया के मारिन सिलिच के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट अगले साल पांच जनवरी को खत्म होगा।