फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev devvarman leapfrogs 65 places to 250 in the atp rankings

सोमदेव की रैंकिंग में लंबी छलांग, पेस आठवें नंबर पर

Mon, 04 Mar 2013 08:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 04 Mar 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
somdev devvarman leapfrogs 65 places to 250 in the atp rankings

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने अपनी एटीपी रैंकिंग में सुधार जारी रखते हुए रविवार को जारी सूची में 65 पायदान की लंबी छलांग लगाई। वह अब 250वें स्थान पर काबिज होकर रैंकिंग में भारत से चोटी के खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन


सोमदेव 2011 में 62वें स्थान पर पहुंच गए थे लेकिन कंधे की चोट के कारण वह 2012 में अधिकतर समय बाहर बैठे रहे, जिसके कारण उनकी रैंकिंग पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने पिछले सप्ताह रूस के दुनिया में 167वें नंबर के खिलाफ इगोर कुनित्सिन को हराकर 45 रैंकिंग अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन


युकी भांबरी अब भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 15 पायदान नीचे 266वें स्थान पर खिसक गए हैं। डबल्स में लिएंडर पेस आठवें नंबर पर बने हुए हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। उनके बाद महेश भूपति (11) का नंबर आता है। दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने के बावजूद उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन बोपन्ना टॉप-10 से बाहर होकर 12वें पायदान पर खिसक गए हैं। डब्लूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरह महिला युगल में 14वें स्थान पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed