फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev devvarman choice tennis court in davis cup

सोमदेव की पसंद का है डेविस कप में कोर्ट

Sat, 02 Feb 2013 09:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
somdev devvarman choice tennis court in davis cup

कोरिया के खिलाफ डेविस कप टाई भारत खेल तो अपने घर में रहा है बावजूद इसके लिएंडर पेस की अगुवाई में भारतीय टीम घरेलू कोर्ट के लाभ से वंचित है। सच्चाई यह है कि जिस आरके खन्ना स्टेडियम के कोर्ट पर यह मुकाबला हो रहा है वह लिएंडर पेस की पसंद का नहीं बल्कि सोमदेव देववर्मन की पसंद का है। सोमदेव के ही कहने पर आईटा ने यह टाई दिल्ली को दिया। यही कारण है कि कप्तान एसपी मिश्रा रविवार को रिवर्स सिंगल्स में पेस को उतारने का जोखिम नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल यह मामला भी खिलाड़ियों के विद्रोह से जुड़ा है। कप्तान मिश्रा के मुताबिक सोमदेव के कहने पर जिस वक्त यह टाई आरके खन्ना स्टेडियम के धीमे कोर्ट को दिया गया उस वक्त वह चयन के लिए उपलब्ध थे। वह इस तरह के कोर्ट के देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। विद्रोह के बाद आयोजन स्थल बदला नहीं जा सकता था जिसका खामियाजा यह टीम भुगत रही है।
विज्ञापन


मिश्रा का कहना है कि अगर पेस की पसंद को तरजीह दी जाती तो शायद यह टाई ग्रास कोर्ट पर होता। ऐसे में डबल्स के साथ सिंगल्स में भी पेस को उतारने का जोखिम लिया जा सकता था। लेकिन इस उम्र में पेस को धीमे कोर्ट पर सिंगल्स में उतारना ठीक नहीं रहेगा। जिसके चलते अभी तक रंजीत और फिर विजयंत मलिक को रिवर्स सिंगल्स में खिलाने का फैसला किया गया है। विजयंत पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पेस ने भी कहा कि यह धीमा कोर्ट उनके खेलने के अंदाज के विपरीत है। यही कारण है कि आज वह अपना चिप और अटैक का खेल नहीं दिखा सके जो उनका प्रमुख हथियार है। यह धीमा कोर्ट ही था जिसके चलते उन्होंने अपने नेचुरल खेल के स्थान पर ठोस टेनिस खेलने का निर्णय लिया। पेस ने भी सिंगल्स खेलने पर हामी नहीं भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed