फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev battles through to second round of miami masters

मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचे सोमदेव

Thu, 21 Mar 2013 06:12 PM IST
मियामी/एजेंसी
मियामी/एजेंसी Updated Thu, 21 Mar 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
somdev battles through to second round of miami masters

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने रूस के एवजेनी डोन्सकाय को 4-7, 7-6, 6-2 से हराकर एटीपी मियामी मास्टर्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है।

विज्ञापन


कंधे की चोट के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाले विश्व के 254वीं रैंक के खिलाड़ी सोमदेव का अगले दौर में विश्व के 34वें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के फैलिसियानो लोपेज से होगा, जिन्हें ओपनिंग राउंड में बाई मिली है।
विज्ञापन


पुरुष डबल्स में भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस और माइकल लोड्रा की जोड़ी कैस क्रिस्टोफ्र और फिलिप कोल्हश्राइबर के खिलाफ कोर्ट में उतरेगी।

एक अन्य डबल्स मुकाबले में तीसरी सीड महेश भूपति और डेनियल नेस्टर की जोड़ी का मुकाबला रिचर्ड गास्केट तथा एडुअर्ड रोजर वैसेलिन से होगा।

रोहन बोपन्ना और अमेरिकी मूल के राजीव राम की जोड़ी का ओपनिंग राउंड में मुकाबला एरिक बूटोराक तथा पाल हैनले की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed