{"_id":"311c6200fde0aaca6485ef2173b736e4","slug":"somdev-and-sania-improve-their-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदेव-सानिया अपने रैंकिंग में ऊपर चढ़े","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सोमदेव-सानिया अपने रैंकिंग में ऊपर चढ़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा और सोमदेव देववर्मन एक बार फिर अपनी रैंकिंग में सुधार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पैन पैसिफिक टूर्नामेंट में डबल्स खिताब जीतने फायदा जारी ताजा डबल्स रैंकिंग में भी मिला।
सानिया तीन स्थान की छलांग से 12वें पायदान पर पहुंच गईं हैं। वह अब 2011 की अपनी सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग से एक कदम दूर रह गई हैं।
वहीं भारत के नंबर वन एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने एक स्थान के सुधार से 97वीं रैंकिंग हासिल कर ली है जबकि युवा स्टार यूकी भांबरी 287वें स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
सोमदेव पिछले महीने के अंत में तीन पायदान की छलांग लगाते हुए एक बार फिर शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे। सोमदेव ने अपनी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़े हैं।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर एक स्थान गिरकर छठवें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि चेक गणराज्य के टामस बर्डिच एक स्थान उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
पहले स्थान पर नोवाक जोकोविक बने हुए हैं लेकिन दूसरे पायदान पर मौजूद राफेल नदाल उनका यह शीर्ष स्थान छीनने के बेहद करीब आ गए हैं।
अगर नदाल चीन में खेले जा रहे चीन ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाते हैं तो वह एक बार फिर नंबर वन बन जाएंगे।