{"_id":"6a0d54b6-5445-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"somdev-and-amritraj-cruise-into-round-two-in-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपन: सोमदेव और प्रकाश दूसरे राउंड में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपन: सोमदेव और प्रकाश दूसरे राउंड में
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उम्मीद सोमदेव देववर्मन और भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज ने बेहतरीन जीत दर्ज कर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। हालांकि पुरुष डबल्स में भारत के लिएंडर पेस फ्रांस के अपने जोड़ीदार एडुअर्ड रोजर वैसलिन के साथ पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाए सोमदेव ने 106 वीं रैंकिंग के चेक गणराज्य के जान हाजेक को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। 2009 में यहां उपविजेता रह चुके सोमदेव ने दर्शकों से मिल रहे अपार समर्थन का पूरा फायदा उठाते हुए रैंकिंग में अपने से 557 स्थान ऊपर चेक खिलाड़ी को ध्वस्त कर दिया। एक अन्य मुकाबले में अमृतराज ने उलटफेर करते हुए अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के गुइमौल रूफिन को 6-7, 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
क्वालीफाइंग दौर से मुख्य ड्रा में पहुंचे प्रकाश ने कुछ बेहतरीन शाट खेले और पहला सेट हारने के झटके से उबरते हुए शानदार वापसी की। प्रकाश कैरियर में नौंवी बार चेन्नई ओपन में खेल रहे हैं और इस मैच से पहले उनका टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा में दो जीत तथा आठ हार का रिकार्ड था।
विज्ञापन
पेस और वैसलिन की जोड़ी को थाईलैंड के संचाई रतिवाताना और सोंचत रतिवाताना की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले गैर वरीय जर्मनी के मथायस बेचिंगर ने पहला बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं सीड ताइपे के येन सुन लू को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।