फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sofia open: Albot ousted Shapovalov, Radun will now face Adrian in the quarter-finals

सोफिया ओपन:अल्बोट ने किया शापोवालोव को किया बाहर, क्वार्टर फाइनल में अब एड्रियन से होगा राडू का सामना

Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोफिया Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Sofia open: Albot ousted Shapovalov, Radun will now face Adrian in the quarter-finals
राडू अल्बोट, डेनिस शापोवालोव - फोटो : twitter

इस सत्र में टूर लेवल के सात मैच हारने वाले दुनिया के 93वें नंबर के खिलाड़ी राडू अल्बोट ने सोफिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शीर्ष वरीय डेनिस शापोवालोव पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। अल्बोट ने 2019 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में शामिल किसी खिलाड़ी को पराजित किया। मालदोवा के अल्बोट ने शापोवालोव को आसानी से 6-2,6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सोफिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में अब एड्रियन से होगा राडू का सामना 
अब उनका सामना फ्रांस के एड्रियन मान्नारिनो से होगा, जिन्होंने बेलारूस के इगोर गैरासिमोव को 6-4,7-6 से पराजित किया। इस हार के साथ कनाडा के शापोवालोव का पहली बार सत्र का अंत शीर्ष दस खिलाड़ियों के साथ करने का सपना भी टूट गया। शापोवालोव मौजूदा रैंकिंग में 12वें नंबर पर हैं।  
विज्ञापन


पोसपिसिल और मिलमैन भी अंतिम आठ में 
कनाडा के वासेक पोसपिसिल और ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन भी अंतिम आठ में पहुंच गए। पोसपिसल ने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रप को आसानी से 6-3,6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर का टिकट कटाया। मिलमैन ने तीन सेट तक चले मुकाबले में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 7-5,6-7,6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed