{"_id":"fe2dbd60-e726-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"smiling-pinki-flips-coin-at-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्माइल परी' पिंकी से रोशन हुआ सेंटर कोर्ट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
'स्माइल परी' पिंकी से रोशन हुआ सेंटर कोर्ट
लंदन/एजेंसी
Updated Sun, 07 Jul 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की 'स्माइल परी' पिंकी सोनकर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में टॉस कर नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के बीच पुरुष सिंगल्स फाइनल का आगाज किया। इसी के साथ दुनिया के करोड़ों दर्शकों के सामने सेंटर कोर्ट पर भारत की मौजूदगी भी दर्ज हो गई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रामपुर दबाही गांव की 11 वर्षीय पिंकी विंबलडन की परंपरागत सफेद ड्रेस में कोर्ट पर मौजूद थीं।
उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। पिंकी ने दोनों खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, सिक्का उछाला और फिर दोनों खिलाड़ियों के साथ तस्वीर खिंचवाई।