फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Six places above Sania Bhupathi Bopanna slip

सानिया छह स्थान ऊपर, भूपति-बोपन्ना फिसले

Mon, 29 Oct 2012 10:23 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 10:23 PM IST
विज्ञापन
Six places above Sania Bhupathi Bopanna slip

भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा सिंगल्स वर्ल्ड रैकिंग में छह स्थान के सुधार के साथ 275वें स्थान पर पहुंच गई हैं। लेकिन महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को पुरुष डबल्स टीम रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। सानिया फिलहाल सिंगल्स मुकाबलों में नहीं खेल रही हैं, जिससे उनकी रैंकिंग फिसलकर 200 के पार पहुंच गई है। सानिया डबल्स रैंकिंग में 12वें स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन


पुरुष डबल्स में भूपति और बोपन्ना को एक स्थान का नुकसान हुआ है। यह जोड़ी अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है। सत्र के अंत में होने वाले एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय जोड़ी को कट आफ तारीख तक टॉप-8 में बने रहना होगा। लिएंडर पेस और उनके चेक जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक तीसरे नंबर पर कायम हैं।
विज्ञापन


डबल्स रैंकिंग में पेस 5वें और भूपति 16वें नंबर पर कायम है लेकिन बोपन्ना एक स्थान फिसलकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरुष डबल्स में युकी भांबरी 205वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि विष्णुवर्धन और सनम सिंह तीन-तीन स्थान गिरकर क्रमशः 279वें और 333वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed