ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में नहीं खेलेंगी शारापोवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में नहीं खेलेंगी। शारापोवा ने कंधे की चोट ठीक नहीं होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर रहने का निर्णय लिया है। शारापोवा खुद को ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार कर रही हैं।
चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रह चुकी शारापोवा ने कहा कि उनके पास ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी के लिए अभी भी वक्त बचा हुआ है। वे सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए एक गलत फैसला लेकर अपनी मेहनत को बर्बाद नहीं होने देना चाहती। उन्होंने बताया कि इसी चोट की वजह से वह दक्षिण कोरिया में भी टूर्नामेंट नहीं खेल पाई थीं। शारापोवा ने कहा कि जिस टूर्नामेंट में दुनिया की दस दिग्गज महिला खिलाड़ियों में से 8 हिस्सा ले रही हैं, ऐसे टूर्नामेंट के लिए वह पूरी तरह फिट नहीं हैं।