फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sharapova to face halep for french open title

खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी शारापोवा और हालेप

Fri, 06 Jun 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
sharapova to face halep for french open title

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और गत उपविजेता रूस की मारिया शारापोवा ने खराब शुरुआत से उबरते हुए कनाडा की यूजेनी बुकार्ड को 4-6, 7-5, 6-2 से हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


फाइनल में शारापोवा का मुकाबला अब चौथी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा जिन्होंने 28वीं सीड जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच को सीधे सेटों में आसानी से 6-2, 7-6 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पहले सेट में मिली हार के बाद शारापोवा ने जबरदस्त वापसी की ओर अपने से कम अनुभवी बुकार्ड को फिर संभलने का मौका नहीं दिया।

27 साल की शारापोवा ने चौथे दौर में ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टासर को और क्वार्टर फाइनल में स्पेन की गारबीन मुगुरूजा को शिकस्त दी थी।

दूसरी ओर 20 साल की बुकार्ड को लगातार दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी सेमीफाइनल में हारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2008 में टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में चैंपियन रहीं हालेप ने क्वार्टर फाइनल में 27वीं सीड और 2009 की चैंपियन कुज्नेत्सोवा को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

नदाल और मरे के बीच सेमीफाइनल
दूसरी ओर, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और रिकॉर्ड आठ बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम चार में नदाल का मुकाबला अब सातवीं सीड ब्रिटेन के एंडी मरे से होगा।

टॉप सीड नदाल ने पांचवीं सीड फेरर को 4-6, 6-4, 6-0, 6-1 से हराया। दूसरी ओर मरे ने 23वीं सीड फ्रांस के गेल मोंफिल्स को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में 6-4, 6-1, 4-6, 1-6, 6-0 से हराकर दूसरी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


मोंफिल्स की हार के साथ ही फ्रांस का फ्रेंच ओपन में खिताबी सूखा खत्म करने का सपना भी चकनाचूर हो गया। नदाल का फ्रेंच ओपन में हार-जीत का रिकॉर्ड अब 64-1 है, जबकि मरे के खिलाफ उनका जीत हार का अंतर 14-5 है। दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच का सामना अर्नेस्ट्स गुल्बिस से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed