{"_id":"4f933130-5361-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sharapova-looks-back-on-banner-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगार रहा साल 2012: शारापोवा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यादगार रहा साल 2012: शारापोवा
ब्रिस्बेन/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने कहा कि साल 2012 उनके लिए बेहद यादगार रहा। शारापोवा ने इस साल फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और वह लंदन ओलंपिक में रूस की ध्वजवाहक बनीं थी। इस सप्ताह से यहां शुरू होने वाले ब्रिस्बेन ओपन में भाग लेने आई शारापोवा ने कहा, ‘मुझे बहुत-सी चीजें याद आ रही हैं लेकिन उनमें से ग्रैंड स्लैम ही मुझे सबसे अधिक याद रहने वाला है।’
विज्ञापन
अपनी ओलंपिक से जुड़ी यादों को दोहराते हुए शारापोवा ने कहा, ‘मैं लंदन ओलंपिक के अनुभव को कभी नहीं भूल पाऊंगी क्योंकि यह पहली बार था जब मैं ऐसे भव्य कार्यक्रम में शामिल हुई थी। मैं रूस का ध्वज लेकर चले वाली अपने देश की पहली महिला एथलीट थी। मेरे लिए यह बेहद भावुक लम्हा था।’
विज्ञापन