{"_id":"a2500b72-cec8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sharapova-enters-in-final-at-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: सेरना और शारापोवा में खिताबी भिड़ंत ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: सेरना और शारापोवा में खिताबी भिड़ंत
पेरिस
Updated Fri, 07 Jun 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा ने तीसरी सीड बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका की कड़ी चुनौती और वर्षा की बाधा पर काबू पाते हुए 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
दूसरी सीड और विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शारापोवा ने दो घंटे 10 मिनट तक चला यह संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबला निर्णायक सेट के दसवें गेम में एस मारकर समाप्त किया।
विज्ञापन
शारापोवा ने हालांकि पहले गेम में सर्विस गंवाई लेकिन फिर जोरदार खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-1 से जीत लिया। लेकिन, तीसरी सीड अजारेंका ने दूसरा सेट 6-2 से जीतकर मैच में वापसी कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद वर्षा आने से खेल कुछ देर के लिए रुक गया। निर्णायक सेट में पहले चार गेम में स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शारापोवा ने 5-2 की बढ़त बना ली। अजारेंका ने नौवें गेम में अपनी सर्विस बरकरार रख स्कोर 4-5 कर दिया। लेकिन दसवें गेम में शारापोवा ने मैच अपने नाम कर लिया।
शारापोवा और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के बीच फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
मौजूदा चैंपियन शारापोवा ने तीसरी सीड बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को कड़े मुकाबले में हराया जबकि सेरेना ने पांचवीं सीड इटली की सारा इरानी को बेहद एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।