फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sharapova and azranka enters in semis

शारापोवा और अजारेंका का भी सेमीफाइनल में प्रवेश

Wed, 05 Jun 2013 10:13 PM IST
पेरिस
पेरिस Updated Wed, 05 Jun 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
sharapova and azranka enters in semis

दुनिया की पूर्व नंबर एक और दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने के करीब पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन शारापोवा ने 18वीं सीड सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जानकोविच को पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 0-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


एक अन्य सेमीफाइनल में पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका ने रूसी खिलाड़ी मारिया किरिलेंको को 7-6, 6-2 से आसानी से हराकर अंतिम चार का टिकट कटाया।

सेमीफाइनल में अब शारापोवा और अजारेंका की ही आपस में भिड़ंत होगी जबकि नंबर वन अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का मुकाबला इटली की सारा इरानी से होगा।

पिछले साल फ्रेंच ओपन का ही खिताब जीतकर कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली शारापोवा की मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। पहले सेट में जैसे उन्होंने जानकोविच के सामने समर्पण कर दिया और सेट 0-6 से गंवा बैठी। हालांकि शारापोवा ने जल्द ही इससे वापसी करते हुए दूसरे सेट में 6-4 और तीसरे में 6-3 से जीत हासिल कर खुद को अंतिम चार में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत तीसरी सीड अजारेंका और 12वीं सीड किरिलेंको के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल लगभग एकतरफा रहा। किरिलेंको पहले सेट में ही अजारेंका को कुछ चुनौती दे सकीं और सेट को टाइब्रेकर तक खींचने में कामयाब रहीं। लेकिन अजारेंका की जबरदस्त फोरहैंड के सामने वह दूसरे सेट में दो बार अपना सर्विस गंवाने के साथ ही मैच भी गंवा बैठीं।


सोंगा ने किया फेडरर को बाहर
दूसरी सीड और पूर्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का अभियान छठी सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने क्वार्टर फाइनल में ही थाम दिया। उम्मीद के विपरीत अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगे सोंगा ने रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता फेडरर को सीधे सेटों में 7-5, 6-3, 6-3 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

सोंगा ने फेडरर को महज एक घंटे 51 मिनट में हराकर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पिछले नौ वर्षों में यह दूसरा मौका होगा जब फेडरर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं होंगे।

सोंगा का सेमीफाइनल में अब चौथी सीड स्पेन के डेविड फेरर से मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में हमवतन टामी रोब्रेडो को बेहद आसानी से 6-2, 6-1, 6-1 से धूल चटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed