{"_id":"c69e3d52-bb16-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"serena-williams-won-madrid-open-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना ने जीता 50वां खिताब, बरकरार रखा ताज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना ने जीता 50वां खिताब, बरकरार रखा ताज
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर वन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रविवार को दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा को 6-1, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
यह उनके कैरियर का 50वां खिताब था और इसके साथ ही उन्होंने अपना नंबर वन का ताज बरकरार रखा। सेरेना की इस वर्ष यह चौथी खिताबी जीत है।
सेरेना का 1995 में प्रोफेशनल बनने के बाद से क्ले कोर्ट पर यह सातवां खिताब है। शारापोवा ने गत वर्ष रौलां गैरो में खिताब जीता था लेकिन सेरेना के खिलाफ अब उनका रिकॉर्ड काफी खराब हो गया है।
विज्ञापन
शारापोवा अमेरिकी खिलाड़ी से कभी क्ले कोर्ट पर नहीं जीत पाई हैं। शारापोवा के खिलाफ 15 मुकाबलों में सेरेना की जीत का रिकॉर्ड 13 है।