{"_id":"112cf102-bd73-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"serena-williams-takes-revenge-to-robson","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना ने लिया बहन की हार का बदला, जोकाविच भी जीते ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना ने लिया बहन की हार का बदला, जोकाविच भी जीते
रोम/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रोम मास्टर्स के दूसरे राउंड में ब्रिटेन की लौरा राबसन को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर अपनी बहन वीनस विलियम्स की हार का बदला चुका लिया।
विज्ञापन
राबसन ने वीनस को पहले राउंड में 6-3, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
अन्य मुकाबलों में पूर्व नंबर एक कैरोलीन वोजनियास्की और 15वीं सीड अना इवानोविच पहले राउंड की बाधा पार नहीं कर सकीं लेकिन आठवीं सीड पेत्रा क्वीतोवा तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी स्पेनिश क्वालिफायर एलबर्ट मोंटानेस को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। जोकोविच को मैच के पहले सेट में कुछ संघर्ष करना पड़ा और वह 2-1 से पिछड़ गए लेकिन शीर्ष वरीय खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच पर जल्द ही नियंत्रण कर लिया।
विज्ञापन
जोकोविच ने पिछले पांच वर्षों में चार बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है जहां वह 2008 और 2011 में खिताब जीतने में भी कामयाब रहे।
अन्य मुकाबलों में फ्रांस के जूलियन बेनेतू ने 12वीं सीड निकोलस अलमाग्रो को 7-6, 6-4 से और मिखाइल यूझनी ने 13वीं सीड टामी हास को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। स्पेन के र्फ्नांडो वरदास्को भी अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को 6-3, 3-6, 6-3 से हराने में सफल रहे।