फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams suffers worst loss of her career

23 साल में सेरेना की सबसे बुरी हार,  मां बनने के बाद खेल रही थी पांचवां टूर्नामेंट

Thu, 02 Aug 2018 04:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams suffers worst loss of her career

दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को अपने 23 साल के अपने पेशेवर करिअर में सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना को मुबाडाला सिलिकान वैली क्लासिक टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में एक घंटे से भी कम समय में ब्रिटेन की जोहाना कोंटा के हाथों 1-6, 0-6 से शिकस्त मिली। 

विज्ञापन


1995 में पेशेवर टेनिस में आने के बाद से 36 वर्षीय सेरेना की यह अब तक की सबसे एकतरफा हार रही। सेरेना इससे पहले तक से कम दो गेम जरूर जीतती थीं। सेरेना ने 2014 में सिंगापुर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में दो गेम जीते थे जब वह सिमोना हालेप से 0-6, 2-6 से हार गई थीं। सेरेना यहां तीन बार की चैंपियन रही हैं। 
विज्ञापन


बेटी को जन्म देने के बाद वह पांचवां टूर्नामेंट खेल रही थीं। विंबलडन के फाइनल में एंजेलिक कर्बर से हारने के बाद यह उनका पहला मैच था। वहीं उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स और हीथर वॉटसन दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed