{"_id":"5b595bca4f1c1bab7d8b4b4a","slug":"serena-williams-raised-her-voice-against-us-dope-test-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना विलियम्स ने डोप टेस्ट एजेंसी पर दागे सवाल, बोली- 'मेरे साथ ही यह भेदभाव क्यों'","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना विलियम्स ने डोप टेस्ट एजेंसी पर दागे सवाल, बोली- 'मेरे साथ ही यह भेदभाव क्यों'
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने डोपिंग एजेंस पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सेरेना का कहना है कि उनका अन्य खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा परीक्षण कराया गया है। सेरेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पेज पर लिखा, 'यह कोई अनियमित ड्रग परीक्षण का समय है और वो भी सिर्फ सेरेना का। सभी खिलाड़ियों में मेरा ही सबसे ज्यादा परीक्षण किया जाता है। यह भेदभाव भेदभाव है? मुझे ऐसा लगता है।' बता दें कि विंबलडन में सेरेना ने परीक्षण करने वालों से अत्यधिक परीक्षण करने की बात कही थी।
विज्ञापन
जून में उन्होंने इस अघोषित परीक्षण के बारे में नाराजगी व्यक्त की थी, क्योंकि फ्लोरिडा स्थित उनके घर में उनका कई बार परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय जून में उनका पांच बार परीक्षण किया गया था, जबकि उनकी कुछ अन्य हमवतन खिलाड़ियों की जांच सिर्फ एक बार ही की गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते कैलिफोर्निया के सेन जोस में मुबादाला सिलिकान वैली क्लासिक में हिस्सा लेने के बाद अगले महीने मॉन्ट्रियल में रोजर्स कप में भी खेलेंगी। सेरेना 30 जुलाई से पांच अगस्त तक सिलिकॉन वैली क्लासिक में खेलेंगी, जिसका आयोजन पहली बार सेन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी में हो रहा है।