सेरेना का साल के चौथे ग्रैंड स्लैम का ख्वाब टूटा, सेमीफाइनल हारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2015 के सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। सेरेना इस साल चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर कैलेंडर ग्रैंडस्लैम के करीब थी लेकिन 43वीं रैंकिंग की इटली की रोबर्टा विंसी ने उन्हें हराकर उनका ख्वाब तोड़ दिया।
इस मुकाबले के एक दिन पहले बारिश के चलते मैच गुरुवार को स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले में विंसी ने सेरेना को 2-6, 6-4 और 6-4 में दो सेट से करारी मात दी।
सेरेना को हराकर विंसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई जहां उनका मुकाबला इटली की ही पेनेटा के साथ होगा। पेनेटा ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिमोना हालेप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
हार के साथ अधूरा रह गया सेरेना का ख्वाब
शीर्ष वरीयता वाली सेरेना को सेमीफाइनल में श्ाुक्रवार को इटली की 43वीं रैंकिंग की रोबर्टा विंसी ने करारी हार दी। 33 साल की सेरेना की झोली में साल के चारों ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
यदि वह यूएस ओपन खिताब अपनी झोली में सुरक्षित रख देती तो जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के दो रिकॉर्ड की बराबरी कर देती। स्टेफी ने साल 1988 में सभी ग्रैंड स्लैम जीते थे और उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं।
वहीं, दूसरी ओर सेरेना के लिए साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन जीतने का मौका था जिसे वह चूक गई। इतना ही नहीं वह 21 ग्रैंड स्लैम भी जीत चुकी है। दूसरी ओर सेरेना की हार के बाद उनके कोच ने कहा कि सेरेना पर काफी दबाव था और वह लगातार मैच की सक्रियता से थकी भी हुई थी।