फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2022 Serena Williams Loses in 3rd Round Played Last Match at US Open, No Retirement Expected

US Open: सेरेना करियर के आखिरी मैच में हारीं, आंसुओं के साथ विदाई, बोलीं- मां के दायित्वों को पूरा करने का समय

Sat, 03 Sep 2022 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

अजला तोम्लजानोविक ने सेरेना विलियम्स को 7-5, 6-7, 6-1 के अंतर से मात दी। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में सेरेना का सफर खत्म हो गया। हालांकि, उन्होंने अभी भी अपने संन्यास को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। 
 

विज्ञापन
US Open 2022 Serena Williams Loses in 3rd Round Played Last Match at US Open, No Retirement Expected
सेरेना विलियम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में सेरेना का सफर खत्म हो गया है। माना जा रहा है कि यह सेरेना के करियर का आखिरी मैच था। हालांकि, उन्होंने अपने संन्यास को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। इस मैच में सेरेना को अजला तोम्लजानोविक ने 7-5, 6-7, 6-1 के अंतर से मात दी। पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में सेरेना ने शानदार वापसी की थी, लेकिन तीसरे सेट में अजला ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और आसानी से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन


सेरेना ने पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। हालांकि, तीसरे दौर में हारने के बाद उन्होंने कहा कि हम भविष्य के बारे में कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन

 


ऑस्ट्रेलियन ओपन में कर सकती हैं वापसी
सेरेना का यह आखिरी मैच था, लेकिन उन्होंने जाते-जाते इतना इशारा दे दिया कि वह वापसी कर सकती हैं। सेरेना से जब वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम भविष्य के बारे में नहीं जानते। कुछ भी हो सकता है, लेकिन अभी मैं एक मां के दायित्वों को पूरा करने पर ध्यान दूंगी। मैं अब अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं।" उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को लेकर कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेलना बहुत पसंद करती हैं। उनके इस बयान को अगले साल जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से जोड़कर देखा जा रहा है। वह उस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दे सकती हैं।



बहन वीनस को दिया सफलता का श्रेय
सेरेना ने अपनी बहन वीनस विलियम्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर वीनस नहीं होती तो सेरेना कभी टेनिस नहीं खेल पाती। इस अमेरिकी दिग्गज ने 2015 फ्रेंच ओपन जीत को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताई। सेरेना तब फाइनल से पहले काफी बीमार थीं और नहीं खेलने के बारे में सोच रही थीं। उन्होंने बीमार होने के बावजूद फाइनल में खेलने का फैसला किया और लूसी साफारोवा को 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।



यूएस ओपन में ही जीता था पहला ग्रैंडस्लैम
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने साल 1999 में यूएस ओपन टूर्नामेंट जीता था। यह उनके करियर का पहला ग्रैंडस्लैम था। इसके बाद उन्होंने महिला युगल में 14 ग्रैंड स्लैम और मिश्रित युगल में दो ग्रैंड स्लैम जीते। ओलंपिक में उन्होंने चार बार अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। महिला एकल और युगल दोनों रैंकिंग में उन्होंने राज किया और लंबे समय तक पहले स्थान पर रहीं। महिला एकल में उन्होंने कुल 73 खिताब जीते हैं। 
Trending Videos

सेरेना की ग्रैंड स्लैम जीत
ग्रैंड स्लैम कब जीतीं
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015, 2017
फ्रेंच ओपन  2002, 2013, 2015
विम्बलडन 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015, 2016
यूएस ओपन 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed