फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams flies into semi final claims 100th U.S. Open win

US Open: 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ बढ़ीं सेरेना, 100वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 04 Sep 2019 08:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 04 Sep 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams  flies into semi final claims 100th U.S. Open win
सेरेना विलियम्स - फोटो : File

अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन में शानदार 100वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेरेना ने चीनी प्रतिद्वंदी वांग किआंग को सीधे सेटों में आसानी से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। 44 मिनट तक चले मुकाबले में सेरेना ने किआंग को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।  

विज्ञापन


जीत के बाद सेरेना ने कहा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यूएस ओपन में 100 जीत दर्ज कर पाउंगी। यह मेरे लिए खास था और मैं इसे गंवाना नहीं चाहती थी। मैं जानती थी कि मुझे आज यहां आकर बेहतर खेलना होगा। मैं बढ़िया महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन


सेरेना रविवार को हुए चौथे राउंड के मुकाबले में स्लिप होकर गिर गई थीं जिसकी वजह से उनका दाएं टखना मुड़ गया था। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे अब बढ़िया महसूस कर रही हैं। इस मैच में टखने की चोट के बावजूद सेरेना क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं थी। सेरेना ने इस मैच में पेट्रा मार्टिक को 6-3 6-4 हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed