फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams defeats Victoria Azarenka to win US Open

सेरेना ने पांचवीं बार जीता यूएस ओपन

Mon, 09 Sep 2013 02:17 PM IST
Updated Mon, 09 Sep 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams defeats Victoria Azarenka to win US Open

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर पांचवीं बार यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है।

विज्ञापन


31 साल की सेरेना ने दूसरी सीड अजारेंका की कड़ी चुनौती और तेज हवाओं पर दो घंटे 45 मिनट में काबू पाते हुए 7-5, 6-7 (6-8), 6-1 से जीत दर्ज की।

पिछले साल भी सेरेना ने अजारेंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

सेरेना का यह 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है और वह मार्टिना नवरातिलोवा और क्रिस एवर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सेरेना ओपन युग में यूएस ओपन जीतने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन


सेरेना ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में दो बार अजारेंका की सर्विस तोड़ी, लेकिन बेलारूसी खिलाड़ी इसे टाईब्रेक में जीतकर 1-1 से बराबर करने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार निर्णायक सेट में सेरेना ने अजारेंका को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और केवल एक गेम ही जीतने दिया।

पुनरावृत्ति
24 साल की अजारेंका को पिछली बार भी फाइनल में सेरेना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस सत्र में दो बार सेरेना को हराया था और उन्हें विश्वास था कि इस बार वह पिछले साल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगी।

मगर सेरेना ने इस बार भी अजारेंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही गेम में क्रॉस कोर्ट शॉट लगाकर अजारेंका की सर्विस भंग कर दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ गलतियां कीं और लाभ की स्थिति गंवा दी।

अजारेंका ने आर्थर ऐश स्टेडियम में बह रही तेज हवाओं में सहज खेल दिखाया और जोरदार सर्विस की। दूसरी तरफ सेरेना को संघर्ष करना पड़ा और उनकी स्कर्ट भी ऐसी परिस्थितियों के लिए नहीं बनी थी।

डबल फॉल्ट
सेरेना जब 4-5 के स्कोर पर सर्विस कर रहीं थीं, तो उन्होंने डबल फॉल्ट किया और फिर फुट फॉल्ट भी कर बैठीं। मगर उन्होंने अपने विशाल अनुभव का फायदा उठाते हुए पहला सेट 58 मिनट में अपने नाम कर दिया।

अमेरिकी खिलाड़ी ने फिर दूसरे सेट में दो बार अजारेंका की सर्विस तोड़कर 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन फिर उन्होंने गलती पर गलती करते हुए इसे टाईब्रेक में गंवा दिया।


निर्णायक सेट में सेरेना ने गजब का खेल दिखाते हुए अजारेंका को ध्वस्त कर दिया। सेरेना ने मैच में सातवीं बार अजारेंका की सर्विस भंग करने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले मैच अंक पर सेरेना गेंद को नेट पर खेल बैठीं, लेकिन फिर जैसे ही अजारेंका का बैकहैंड शॉट बेसलाइन से बाहर जाकर गिरा, सेरेना जीत की खुशी से उछल पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed