{"_id":"430092d2-9a2e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"serena-williams-beats-maria-sharapova-to-win-sixth-miami-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना ने छठी बार जीता मियामी मास्टर्स","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना ने छठी बार जीता मियामी मास्टर्स
मियामी/एजेंसी
Updated Sun, 31 Mar 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए रिकॉर्ड छठवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
रविवार को खेले गए फाइनल में सेरेना के सामने उनकी पुरानी प्रतिद्वंद्वी रूसी स्टार मारिया शारापोवा थीं। तीन सेटों तक चले मुकाबले में बाजी सेरेना के हाथ लगी।
विज्ञापन
उन्होंने विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शारापोवा को 4-6, 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर छह बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
हालांकि सेरेना को पहले सेट में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए शारापोवा का पहली बार यह खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।
दिलचस्प बात यह है कि शारापोवा की मियामी मास्टर्स के फाइनल में यह लगातार पांचवीं हार है। शारापोवा ने सेरेना के साथ खेले अपने आखिरी 11 मुकाबलों में हार का सामना किया है।
साल 2004 में अमेरिकी खिलाड़ी पर दो बार मिली जीत के अलावा शारापोवा ने सेरेना पर कभी जीत हासिल नहीं की है।
आखिरकार मेरे नाम कोई रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाऊंगी। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं जीत गई हूं क्योंकि शारापोवा का प्रदर्शन तो अविश्वसनीय था।
- सेरेना विलियम्स
मेरे जीतने की पूरी उम्मीद थी। मुझे नहीं पता कि मैं फाइनल में कैसे हार गई। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि हम दोनों दोबारा आमने-सामने होंगे। मुझे यकीन है कि मैं सेरेना को हरा सकती हूं।
- शारापोवा