{"_id":"5add6bd2-780f-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"serena-williams-back-at-number-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे उम्रदराज नंबर वन खिलाडी़ का रिकॉर्ड सेरेना के नाम ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सबसे उम्रदराज नंबर वन खिलाडी़ का रिकॉर्ड सेरेना के नाम
दोहा/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की सेरेना विलियम्स एक बार फिर टेनिस में विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी बन गई हैं। कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेत्रा क्वितोवा को हराकर उन्होंने विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला खिलाडी हैं।
विज्ञापन
31 वर्षीय सेरेना ने शुक्रवार रात क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही वह अपने करियर में छठीं बार नंबर एक के पायन पर पहुंच गईं। इस दौरान उनकी उम्र 31 साल, चार महीने और 24 दिन है।
विज्ञापन
इनसे पहले अमेरिका की क्रिस एवर्ट 1985 में 30 साल, 11 महीने और तीन दिन में नंबर एक की रैंकिंग पर पहुंची थीं। सोमवार को जारी होने वाले आधिकारिक विश्व टेनिस रैंकिंग में सेरेना विक्टोरिया अजारेंका को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लेंगी।
विज्ञापन
मैच के बाद सेरेना ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दोबारा शीर्ष पर काबिज होऊंगी।'