{"_id":"68519e90-da53-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"serena-williams-apologises-for-steubenville-rape-quotes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस पर टिप्पणी कर फंसी सेरेना ने मांगी माफी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रेप केस पर टिप्पणी कर फंसी सेरेना ने मांगी माफी
न्यूयार्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर एक टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स एक मैगजीन में बहुचर्चित रेप केस पर अपनी टिप्पणियों को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं जिसके चलते उन्हें अब अपने बयान को लेकर माफी मांगनी पड़ी है।
विज्ञापन
विंबलडन ग्रैंड स्लेम खिताब को बचाने की तैयारियों में जुटी सेरेना ने हाल ही में एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ हुए गैंग रेप को लेकर अपना बयान दिया था। गत मार्च शराब के नशे में होने का फायदा उठाकर उस पीड़ित लड़की का हाईस्कूल अमेरिकन फुटबाल टीम के दो खिलाड़ियों ने बलात्कार किया था।
विज्ञापन
सेरेना ने ओहियो में हुए इस घटनाक्रम पर कहा था कि मैं उस लड़की को दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन 16 वर्ष की उम्र में उसे इस तरह से शराब नहीं पीनी चाहिए थी कि वह अपनी रक्षा भी न कर सके। उसके परिजनों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। दूसरों के हाथों से शराब लेकर पीनी नहीं चाहिए। सेरेना ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए पीड़ित लड़की के चरित्र पर भी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
हालांकि मामले की गंभीरता को देखकर 16 ग्रैंड स्लेम विजेता ने अपने बयान पर माफी मांगी है।
सेरेना ने कहा, 'स्ट्यूबेनविले में जो भी हुआ वह सब मेरे लिए चौंकाने वाला है। मैं इस घटना से बेहद निराश और दुखी हूं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में किसी का दुष्कर्म का शिकार होना डरावना है। यह दोनों ही परिवारों के लिए दुखद है जिसमें पीड़ित और आरोपी दोनों के ही परिवार शामिल है।'
अमेरिकी स्टार ने कहा, 'मैं पीड़िता के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं। मैं मैगजीन में लिखे लेख को लेकर बेहद दुखी हूं। मेरा इस टिप्पणी से किसी को दुखी करने का कोई मकसद नहीं था। इस वाकये को लेकर मैं माफी मांगती हूं।'