सेरेना, जोकोविच की यूएस ओपन में जीत से शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने-अपने मुकाबले जीतकर वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।
तीन बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकीं और कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की ओर नजरें गड़ाए 33 वर्षीया सेरेना ने महिला एकल के पहले दौर में 86वीं वरीयता प्राप्त रूस की वितालिया दियातचेंको को 6-0, 2-0 से पराजित किया।
यह मुकाबला 30 मिनट तक चला। बाएं पैर में चोट की वजह से दियातचेंको दूसरा सेट पूरा भी नहीं कर सकीं और रिटायर्ड हर्ट होकर कोर्ट से बाहर चली गईं।
वहीं, टॉप सीड नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल के पहले दौर में ब्राजील के जोआओ सोउजा को 6-1, 6-1, 6-1 से पराजित किया।
चौथी सीड जापान के केई निशिकोरी को हार का सामना करना पड़ा। निशिकोरी पिछले वर्ष यहां उप विजेता रहे थे। उन्हें बेनोइत पियरे ने 6-4, 3-6, 4-6, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।
अगले दौर में सेरेना का सामना डच क्वालीफायर किकी बेरटेंस से होगा जिन्होंने क्रोएशिया की मिरजाना लुकिक-बारोनी को 3-6, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।
एक अन्य मुकाबले में 12वीं सीड बेलिंडा बेंसिस ने बुल्गारिया की सेसिल काराताचेवा को 6-1, 6-2 से हराया। सेरेना और बेंसिस का आमना-सामना क्वार्टरफाइनल में हो सकता है। सेरेना टोरंटो में सेमीफाइनल में बेंसिस से हार चुकी हैं।