फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams and Novak Djokovic in third round in australia open

सेरेना और जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे

Fri, 23 Jan 2015 02:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams and Novak Djokovic in third round in australia open

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकाविच का शानदार प्रदर्शन जारी है। दोनों तीसरे राउंड में पहुंच गए है।

विज्ञापन


मेलबर्न पार्क में 33 डिग्री से भी अधिक तापमान में 18 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को शुरुआत में कुछ समस्याएं हुईं लेकिन बाद में इससे उबरते हुए उन्होंने रूस की वेरा ज्वोनारेवा को 7-5, 6-0 से हराकर आसानी से तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
विज्ञापन


वहीं, सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने हमवतन एल डेविस, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने वोजनियास्की, पेत्रा क्वितोवा ने एम बारथेल को हराया।

दूसरी ओर नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच ने पुरुष वर्ग में रूस के कुज्नेत्सोव को 6-0, 6-1, 6-4 से आसान मात दी। जोकोविच के अलावा वावरिंका, निशिकोरी और डेविड फेरर भी तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना-नेस्टर बढ़े, भूपति-मेल्जर बाहर
ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत के लिए बृहस्पतिवार का दिन मिला-जुला रहा। रोहन बोपन्ना कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ मार्कोस बघदातिस और मारिंको मैतोसेविक की जोड़ी को 7-6, 7-5 से हराकर पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

जबकि महेश भूपति और जर्गन मेल्जर को अर्जेंटीना के श्वारतजमैन और जेबालोस ने 6-4, 6-3 से मात दी। हार के साथ ही महेश भूपति का आस्ट्रेलिया ओपन का सफर खत्म हो गया है।


साइना, श्रीकांत समेत नौ भारतीय क्वार्टर फाइनल में
मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल और वर्ल्ड नंबर पांच किदांबी श्रीकांत उन नौ भारतीय शटलरों में हैं, जो बृहस्पतिवार को लखनउ में सैय्यद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। साइना ने रितुपर्णा दास को 21-15, 21-19 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। साइना का अगला मुकाबला 2011 की नेशनल गेम्स चैंपियन अरुणधति पंतावाने से होगा, जिन्होंने स्पेन की बिट्रिज कोरालेस को 22-20, 22-20 से हराया।

वहीं टॉप सीड श्रीकांत ने मलयेशिया के इसकांदर जुलकारनैन जैनुद्दीन को 22-20, 20-22, 21-11 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना सिंगल्स की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed