{"_id":"5d4d71c28ebc3e6d1971bf91","slug":"serena-williams-and-naomi-osaka-in-quarter-finals-of-toronto-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंटो के क्वार्टर फाइनल में सेरेना-ओसाका की होगी जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टोरंटो के क्वार्टर फाइनल में सेरेना-ओसाका की होगी जंग
Fri, 09 Aug 2019 06:45 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams
अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स और जापान की नाओमी ओसाका पिछले साल के यूएस ओपन फाइनल के बाद डब्ल्यूटीए टोरंटो क्वार्टर फाइनल में फिर एक दूसरे के आमने सामने होंगी। यूएस और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन ओसाका ने पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7-6, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी सेरेना ने रूस की 48वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 7-5, 6-4 से हराया। यूएस ओपन फाइनल में ओसाका ने सेरेना को 6-2, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
चेक गणराज्य की तीसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा ने एस्तोनिया की एनेट कोंटावीट को 6-3, 7-5 से मात दी। अब उनका सामना कनाडा की बियांका आंद्रीस्कू से होगा जिन्होंने नीदरलैंड की किकी बर्टेंस को 6-1, 6-7, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन