{"_id":"0208fd94ad5f2cf5ba36595a19e4f33e","slug":"serena-shocked-after-third-round-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी हार से सकते में हैं नंबर वन सेरेना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अपनी हार से सकते में हैं नंबर वन सेरेना
अमर उजाला/लंदन
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में मिली अप्रत्याशित हार से सकते में हैं।
विज्ञापन
टॉप सीड सेरेना को महिला एकल के तीसरे दौर में फ्रांस की कार्नेट के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा था। साल 2005 के बाद विंबलडन में उनकी सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। इससे पहले वर्ष 2005 विंबलडन में सेरेना को अपनी हमवतन जिल क्रेबस से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
मैच समाप्त होने के बाद हर किसी की तरह सेरेना भी हैरान नजर आई। इसके एक दिन पहले ही उनकी बहन वीनस विलियम्स पूर्व चैंपियन पेट्रा क्वीतोवा से हार गई थी।
मैच समाप्त होने के बाद पांच बार की चैंपियन सेरेना ने कहा, ‘इस समय सच में मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है। मुझे थोड़ा अनुमान है लेकिन यह मेरे लिए काफी अच्छा रहेगा खुद को आंकने और मूल्यांकन करने के लिए। मुझे लगता है कि आमतौर पर हर कोई मेरे खिलाफ खेलने में अपना सब कुछ झोंक देते है। अंत: अब मैं आश्वस्त हूं कि अगले मैच में ऐसा नहीं होगा।’
विज्ञापन