{"_id":"e11067ce-cbaa-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"serena-sets-up-kuznetsova-rematch-at-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपनः सेरेना, कुज्नेत्सोवा क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपनः सेरेना, कुज्नेत्सोवा क्वार्टर फाइनल में
पेरिस/एजेंसी
Updated Sun, 02 Jun 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप सीड अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने यहां चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
पुरुष सिंगल्स में स्पेन के डेविड फेरर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। सेरेना ने इटली की 15वीं सीड रोर्बटा विंची को बेहद आसानी से सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। अनुभवी अमेरिकन खिलाड़ी के सामने विंची किसी भी तरह की परेशानी खड़ा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
वहीं, कुज्नेत्सोवा को चौथे दौर की बाधा पार करने के लिए जर्मनी की एंजेलिक कर्बर के खिलाफ काफी पसीना बहाना पड़ा।
तीन सेटों तक चले मुकाबले में कुज्नेत्सोवा ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन दूसरा सेट हार गईं। निर्णायक सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए कुज्नेत्सोवा ने यह जंग 6-4, 4-6, 6-3 से जीत ली। अगले दौर में कुज्नेत्सोवा की भिड़ंत सेरेना से होगी।
विज्ञापन
पुरुषों में स्पेन के चौथी सीड डेविड फेरर ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को चौथे दौर में 6-3, 6-1, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टेनिस में सबसे जोरदार सर्विस रखने वाले एंडरसन गत सेमीफाइनलिस्ट फेरर पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।
इससे पहले, सर्बिया के टॉप सीड खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने प्री-क्वार्टर फाइनल की चुनौती आसानी से पार की। जोकोविच का सामना बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव से था जिसे सर्बियाई खिलाड़ी ने सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-3 से करारी शिकस्त दी।
जोकोविच के लिए यह मुकाबला थोड़ा दर्द भरा रहा क्योंकि तीसरे सेट में उन्हें चोट के कारण टाइम आउट लेना पड़ और उनके ट्रेनर ने कोर्ट पर आकर उनके कंधे का उपचार किया। लेकिन जोकोविच ने चोट को खुद पर हावी नहीं होने दिया और तीन सेटों में ही मैच निपटा दिया। क्वार्टरफाइनल में जोकोविच की भिड़ंत जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर से होगा।