{"_id":"76cf685c-d05e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"serena-reigns-supreme-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद फिर लाल बजरी की क्वीन बनी सेरेना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
11 साल बाद फिर लाल बजरी की क्वीन बनी सेरेना
पेरिस/एजेंसी
Updated Sun, 09 Jun 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने आखिरकार 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर ही लिया।
विज्ञापन
शनिवार को यहां खेले गए खिताबी मुकाबले में सेरेना ने गत चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा की चुनौती सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से तोड़कर उनका दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ सेरेना ने अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब और कुल 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
पेरिस में सेरेना आखिरी बार 2002 में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराकर चैंपियन बनीं थी। इस खिताबी मुकाबले में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी शारापोवा पर पिछले आठ साल से सेरेना पर जीत हासिल नहीं करने का दबाव साफ दिखा।
विज्ञापन
सेरेना ने 2004 के बाद से शारापोवा पर अपनी बादशाहत कायम रखी है और पिछले 16 मैचों में सेरेना ने 14वीं बार शारापोवा को शिकस्त दी है। विश्व की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच एक घंटे 46 मिनट तक खिताबी मुकाबला चला जिसमें जबरदस्त फार्म में चल रही सेरेना के सामने शारापोवा टिक नहीं सकीं।
सेरेना ओपन युग में सर्वाधिक उम्र (31 साल 247 दिन) में खिताब जीतने वाली खिलाड़ी भिख्ी बनीं।
खिताबी जीत के बाद सेरेना ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल था। 11 साल बाद खिताब जीतना अविश्वसनीय है। दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं यहां फिर आकर जीतना चाहती हूं।’
सेरेना से फिर मात खाने वाली मारिया शारापोवा ने कहा, ‘सेरेना पूरे साल और इस टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन खेलीं। इस जीत के लिए उन्हें बधाई। इस कोर्ट के साथ मेरी सुखद यादें जुड़ी हुई हैं। मैं अगले साल फिर लौटूंगी और जीतने की कोशिश करूंगी।’
सारा-विंची की जोड़ी महिला युगल के फाइनल में
इटली की सारा इरानी और राबर्टा विंची की शीर्ष वरीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सारा और विंची ने सेमीफाइनल में तीसरी सीड रूस की नादिया पेत्रोवा और स्लोवेनिया की कैटरीना सेरबोटनिक की जोड़ी को 6-3, 5-7, 6-3 से हराया।
फाइनल में खिताब के लिए इटालियन जोड़ी का मुकाबला चौथी सीड रूस की एकातेरीना माकारोवा और ऐलीना वेस्नीना की जोड़ी से होगा। रूसी जोड़ी ने सेमीफाइनल में दूसरी सीड चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाकोवा और लुसी रादेका की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-4, 7-5 से आसानी से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।