{"_id":"6ae83c26-c947-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"serena-reaches-into-3rd-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के खलल के बीच सेरेना ने जीता मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बारिश के खलल के बीच सेरेना ने जीता मुकाबला
पेरिस
Updated Thu, 30 May 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स का शानदार प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
टॉप सीड सेरेना ने वाइल्ड कार्ड प्रवेशी कैरोलिन गार्सिया को लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर आसानी से तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। पुरुषों में गेल मोनफिल्स भी तात्विया के अर्नेस्ट गुलबिस को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे। इस बीच बारिश ने टूर्नामेंट के पांचवें दिन भी खलल डाला जिस कारण खबर लिखे जाने तक खेल रुका हुआ था।
सेरेना ने विश्व की 114वीं रैंक 19 वर्षीय गार्सिया के सामने ओपनिंग सेट में 5-0 से बढ़त हासिल कर ली। दूसरे सेट में फ्रेंच खिलाड़ी ने जीत के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन 15 बार की ग्रैंड स्लेम विजेता को वह लगातार 25वीं जीत हासिल करने से नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन
महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में 14वीं सीड सर्बिया की अना इवानोविच ने फ्रांस की मैथाइड जोहानसन को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से, पांचवीं सीड इटली की सारा ईरानी ने कजाखस्तान की जूलिया पूतिनसेवा को 6-1, 6-1 से और स्वेत्लाना कुजनेत्सोवा ने स्लोवाकिया की मगडालेना राइबारिकोवा को 1-6, 6-2, 6-2 से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के एकल मुकाबलों में मोनफिल्स ने गुलबिस को 6-7, 6-4, 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 2008 में यहां सेमीफाइनल खेल चुके मोनफिल्स घुटने की चोट के कारण गत वर्ष टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
जबकि फ्रांस के जार्मी चार्डी ने स्पेन के रोबर्टा बोटिस्टा को 6-1, 7-5, 6-4 से, स्पेन के निकोलस अलमाग्रो ने फ्रांस के एडुगार्ड रोजर वेस्लीन को 6-2, 6-4, 6-3 से, कनाडा के मिलोस राओनिक ने फ्रांस के माइकल लोड्रा को कड़े मुकाबले में 7-5, 3-6, 7-6, 6-2 से जबकि 15वीं सीड फ्रांस के जाइल्स सिमोन ने उरुग्वे के पाबलो कूवास को 6-7, 6-1, 6-1, 6-1 से मात देकर अगले राउंड का टिकट कटाया।
डबल्स से हटीं विलियम्स बहनें
एकल में शानदार प्रदर्शन करने वाली सेरेना विलियम्स और उनकी बहन वीनस विलियम्स महिला डबल्स मुकाबले से हट गई हैं। टूर्नामेंट में 2010 के बाद पहली बार विलियम्स बहनें डबल्स मुकाबले में एक साथ दिखाई देतीं लेकिन वाइल्ड कार्ड मिलने के बावजूद उन्होंने मुकाबले से हटने का फैसला किया।
दोनों ने इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया। हालांकि वीनस ने कहा कि रविवार को एकल मुकाबले के बाद से उनकी पीठ का दर्द काफी बढ़ गया है। इस मैच में वीनस को हार का सामना करना पड़ा था जबकि सेरेना महिला एकल के तीसरे राउंड में पहुंच गई हैं। विलियम्स बहनों ने डबल्स मुकाबलों में एक साथ 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं जिनमें 1999 और 2010 का फ्रेंच ओपन खिताब भी शामिल है।